Home मऊ थाना हलधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से छिनैती करने वाला शातिर...

थाना हलधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से छिनैती करने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलधरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला से छिनैती करने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 05 सितंबर 2026 को थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत चकरा से जमीन सहरुल्ला मार्ग पर एक महिला के साथ छिनैती की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना हलधरपुर में मु0अ0सं0 190/2026 धारा- 309(4),317(2),317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसी मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। आज दिनांक 11 सितंबर की रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती में शामिल अभियुक्त जमीन बेरुकी की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश मंयक उर्फ प्रिंस यादव के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल कब्जे में लेकर इलाज हेतु सीएचसी रतनपुरा भेजा। जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

0 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंयक उर्फ प्रिंस यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी ग्राम टेंघुनिया गोविंदपुर थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना घोसी का हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी है।

जबकि राजा राजभर पुत्र भृगु राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर पुत्र रामअवतार राजभर, निवासी रसड़ी, थाना घोसी, जनपद मऊ पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहें।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 जोड़ी पीली धातु कान की बाली जो छिनैती की थी, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद 9mm खोखा कारतूस, 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटर साइकिल बराबरा किया ।

अभियुक्त मंयक उर्फ प्रिंस यादव एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं-
1. मु0अ0सं0 -116/2023 धारा 387, 507 भा0द0वि0 थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
2. मु0अ0सं0 118/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
3. मु0अ0सं0- 328/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना मधुबन जनपद मऊ।
4. मु0अ0सं0 -222/2021 धारा 41,411,413,414,467,468,471 भा0द0वि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
5. मु0अ0सं0 456/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here