Home मऊ ताला बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना , सीसी टीवी में...

ताला बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना , सीसी टीवी में कैद

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के मणिनगर में बुधवार की देर रात शैलेंद्र त्रिपाठी के घर में चोरी की नियत से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे तो निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा देख हतप्रद  रह गये। चोर कैमरा भी उठा ले गए। हालांकि, घर के आसपास आहट होने पर चोर मौके से फरार हो गए। वे घर के अंदर से सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके।बताया गया कि शैलेंद्र त्रिपाठी परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। मणिनगर स्थित उनके घर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाती है। मोबाइल पर कैमरे की गतिविधि देखने के बाद उन्होंने श्रीदत्त त्रिपाठी को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा। श्रीदत्त त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी गायब मिला। चोर कैमरा तोड़कर अपने साथ ले गए थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here