Home मऊ मधुबन में सुभासपा की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

मधुबन में सुभासपा की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

मऊ। जनपद के मधुबन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मधुबन विधानसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि सुभासपा वर्तमान में भाजपा के साथ गठबंधन में है और आगामी विधानसभा चुनाव भी गठबंधन के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी आगामी चुनाव में इस सीट पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी।
जिलाध्यक्ष रमेश राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर राजभर ने की। बैठक में मारकंडे राजभर, आशुतोष राजभर, कौशल राजभर, उमेश राजभर, सुभाष राजभर, अश्विनी राजभर, रीता राजभर, जयप्रकाश पटेल, धर्मेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here