Home मऊ सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम* •विद्युत पोल...

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम* •विद्युत पोल से बाइक को टकराने से हुई दुर्घटना

मऊ। जनपद मऊ के मधुबन-घोसी मार्ग पर सिपाह इब्राहिमाबाद गांव के पास रविवार देर शाम सड़क दुघर्टना में एक 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसर गया है।मृतक की पहचान पांती गांव निवासी सुमित राजभर (19) पुत्र विष्णु राजभर के रूप में हुई है, जो अपनी रिश्तेदारी पुराबंधू मल्ल में रहता था। रविवार शाम वह बाइक से मधुबन-घोसी मार्ग से गुजर रहा था। सिपाह इब्राहिमाबाद के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सुमित गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी फतहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here