Home मऊ दुबारी धुस में सर्पदंश से महिला की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले...

दुबारी धुस में सर्पदंश से महिला की मौत, शोकाकुल परिवार से मिले विधायक रामविलास चौहान, बंधाया ढांढस

मऊ। जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुबारी धुस में एक अत्यंत हृदय विदारक घटना के बाद गांव निवासी रामबली निषाद की धर्मपत्नी का सर्पदंश के कारण बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुःखद सूचना के मिलते ही स्थानीय विधायक रामविलास चौहान उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बताया जा रहा है कि महिला घर में किसी काम में लगी हुई थी, तभी अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।

विधायक रामविलास चौहान ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुःखद है। और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

0 अधिकारियों से वार्ता कर हरसंभव सहायता के दिए निनिर्दश

जनप्रतिनिधि ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने उपजिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा मिलने वाली आपदा राहत सहायता भी जल्द से जल्द दिलाई जाएगी। उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि सरकारी मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।इस दौरान गांव के प्रधान, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि गांव में जलजमाव और झाड़ियों की साफ-सफाई कराई जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here