मऊ। सीएम द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” तक संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज स्कूली वाहनों की चेकिंग का कार्य घोसी, मझवारा एवं मधुबन क्षेत्र के विद्यालयों एवं मार्गों पर 36 संचालित वाहनों को चेक किया गया जिसके सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 15 वाहनों का चालान तथा 02 वाहनों को निरूद्ध किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने स्कूलों के वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लिया जाय तथा जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य / वाहन स्वामी की होगी तथा यह भी सूचित किया गया कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है और उनके द्वारा फिटनेस / परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफ०आई०आर० की कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक
श्री जनमेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव के साथ चेकिंग का कार्य किया गया। अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस / परमिट समाप्त वाहनों को अनिवार्य रूप से फिटनेस / परमिट से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।










