मऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी से निकाली गई, भव्य शोभायात्रा मंगलवार को मधुबन क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर पहुंची ।शोभायात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए संत रविदास जी के आदर्शों को याद किया।
शोभायात्रा के डुमरी मर्यादपुर पहुंचने पर फतहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह (शुभम) ने अपने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रवीण कुंवर सिंह (शुभम) ने समर्थकों एवं श्रद्धालुओं के साथ रविदास मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया। उन्होंने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु एवं समर्थक मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को याद किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला।










