Home मऊ सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम* •झोपड़ी में चौकी...

सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम* •झोपड़ी में चौकी पर सोते समय सर्प ने दंस लिया

मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर (गोसाई के मठिया) में बुधवार की देर रात सर्पदंश से एक युवक की मौत परिजनों में कोहराम मच गया है। यहां झोपड़ी में सोते समय एक 40 वर्षीय युवक को विषैले सर्प ने डस लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार गोसाई की मठिया मुहल्ला निवासी शेषनाथ प्रजापति (40) पुत्र जद्दू प्रजापति बुधवार की शाम को भोजन करने के उपरांत अपनी मड़ई में रखी चौकी पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शेषनाथ की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शेषनाथ की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पिता का साया उठने से 17 वर्षीय बेटा शिवानंद, 14 वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय पुत्री रानी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here