मऊ। जमीन के कब्जे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने 1 अगस्त को हिंसक रूप ले लिया। कमरौली निवासी सोनी चौहान पत्नी सीताराम ने अपनी ननद दुर्गावती पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए सोनी पक्ष पर ही कब्जेदारी और हमले का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर तनाव चला आ रहा था। आरोप है कि दोनों ही एक-दूसरे की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। इसी विवाद के निपटारे के लिए 1 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष मौके पर मौजूद थे, लेकिन बातचीत के बजाय कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
सोनी चौहान का कहना है कि विवाद के दौरान ननद पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ में लाठी डंडा बैट से पति की पिटाई कर दिया। उनका आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम ने रिश्तों की मधुरता को तार-तार कर दिया है। सोनी ने बताया कि ननद पक्ष से इस मामले में अपने भाइयों के खिलाफ भी मारपीट और छेड़छाड़ जैसी धाराएं जोड़कर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया है।
वहीं सामने वाले पक्ष का भी कहना है कि पहले कब्जा सोनी पक्ष ने किया था और उसी को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के सामने ही दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगे।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेते हुए। मामलें में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई बहस और झड़प साफ देखी जा सकती है।










