बांदा। फर्जी RTO, माइंस अधिकारी और SDM बनकर वसूली करने वाला गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ़्तार,कोतवाली नगर पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को दबोचा। ई-रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहन चालकों से सरकारी अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली। कब्जे से ₹5,400 नकद,एक चार पहिया वाहन, लैपटॉप, 4 मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद। पुलिस गिरोह के अन्य मामलों और आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी।








