मऊ। मुख्य मंत्री द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में विद्यालयीय वाहनों के चेकिंग “मिशन सेफ फ्यूचर” के लिए दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई तक 15 दिवसीय संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसके अनुसार आज दिनांक 15 जुलाई, 2026 को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग का कार्य मऊ शहर के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र के विद्यालयों की वाहनों एवं मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 18 वाहनों का चालान तथा 02 वाहन को निरूद्ध किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु विद्यालय के प्रबन्धकों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की होगी। साथ ही यह भी सूचित करना है कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है और उनके द्वारा फिटनेस / परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबन्धक के विरूद्ध एफ०आई०आर० एवं उनके विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उक्त संयुक्त चेकिंग कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री अनूप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव तथा पुलिस विभाग (यातायात) के टी०आई० श्री श्याम शंकर पाण्डेय एवं उनकी टीम के श्री शरद यादव पुलिस, श्री उमाकान्त पुलिस, श्री प्रवीण गुप्ता पुलिस, श्री संजय यादव पुलिस के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को फिटनेस एवं परमिट से आच्छादित अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें।










