मऊ। रविवार को सामान्य कार्यदिवसों की भाँति कार्यालय खोलकर परिवहन कार्यालय परिसर मऊ में 33 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें 04 वाहनें अनफिट पायी गयीं तथा 29 स्कूली वाहनों को निरीक्षण के उपरान्त फिटनेस जारी किया गया एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मऊ द्वारा कार्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया तथा अन्य पौधों का भी पौधारोपण किया गया। यह भी सूचित किया जाता है कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस / परमिट समाप्त हो गया है उनको बार-बार नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त भी उनके द्वारा फिटनेस / परमिट नहीं कराया जाता है तो, उन विद्यालयों के वाहनों की सूची स्कूल प्रबन्धक के नाम सहित जिला सूचना अधिकारी, मऊ को प्रेषित करके जनपद के सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जायेगा। उक्त कार्य का सम्पादनं परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रधान सहायक श्री तारा सिंह चौहान तथा प्रवर्तन दल के प्रवर्तन सिपाही श्री अनूप कुमार के साथ स्कूली वाहनों के फिटनेस का कार्य तथा पौधारोपण का कार्य किया गया।










