Home मऊ उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), गोरखपुर परिवहन कार्यालय मऊ का किया निरीक्षण

उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), गोरखपुर परिवहन कार्यालय मऊ का किया निरीक्षण

मऊ। उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), गोरखपुर शिखर ओझा द्वारा परिवहन कार्यालय मऊ का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय के प्रत्येक पटल पर जाकर पटल सहायकों से जानकारी ली गयी कि किस पटल सहायक द्वारा कौन सा कार्य सम्पादित किया जाता है। साथ ही उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), गोरखपुर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यालय परिसर में लगाया गया तथा अन्य पौधों का भी पौधारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने-अपने पटल पर तैनात पाये गये। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं श्री तारा सिंह चौहान (प्रधान सहायक), श्री आनन्द कुमार सिंह (प्रधान सहायक), श्री अशोक कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ सहायक), श्री अमित कुमार (कनिष्ठ सहायक) तथा प्रवर्तन दल के प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री अनूप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here