Home मऊ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों से अभिलेख अद्यतन...

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थियों से अभिलेख अद्यतन कराने की अपील

मऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) तथा स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु अभिलेखों का अद्यतन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी अपने आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक तथा अद्यतन आय प्रमाण-पत्र की प्रति कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, मऊ के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय के कक्ष संख्या-45 में जमा कर दें। अभिलेख समय से जमा होने पर ही लाभार्थियों को बजट प्राप्त होने के उपरांत योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्रदान किया जा सकेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं के अंतर्गत देय वित्तीय सहायता का समयबद्ध भुगतान किया जा सके तथा किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here