मऊ । जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा रेलवे स्टेशन से 50 मी० पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति का पैर ट्रेन के नीचे आ गया और कटकर पूरी तरह से अलग हो गया।
बताया जाता है कि दीपक कुमार पुत्र वाला प्रसाद 30 वर्ष निवासी दक्षिण पूरा कोईरिया पार थाना मोहम्मदाबाद बढई का काम करता है मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे औड़िहार से बढई का काम कर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर आ रहा था और ट्रेन के गेट के पास बैठा था जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के नीचे पश्चिम केविन के पास पहुंचा ही था कि बाकी पैसेंजरों की उतरने की होड़ में धक्का मुक्की हो गई जिससे युवक का गिरकर एक पैर ट्रेन के नीचे आ गया और उसका पैर पूरी तरह से कटकर अलग हो गया। काफी देर तक वहीं खून से लथपथ अवस्था में पड़ा रहा स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर मुकेश यादव के प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।










