मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर देश-दुनिया के करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली तानाशाही व भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक विशाल और शांतिपूर्ण आंदोलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।’रामभक्तों की गाढ़ी कमाई में धांधली बर्दाश्त नहीं’
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित कांग्रेसजनों, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के साथियों तथा न्यायप्रिय सनातन धर्मी रामभक्तों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित पावन एवं आराध्य प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और अभूतपूर्व वित्तीय अनियमितताओं की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। जिस आस्था और समर्पण के साथ देश की जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में अर्पित किया, उसमें इस प्रकार की धांधली ने हर सच्चे रामभक्त के दिल को गहरे जख्म दिए हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान सरकार की नीतियों और व्यवस्था के खिलाफ मुखर होते हुए मांग किया कि
आस्था से खिलवाड़ करने वाली इस पूरी घटना की माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच कराई जाए। वर्तमान विवादित ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए। सनातन धर्म के सर्वोच्च मार्गदर्शक चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को मंदिर प्रबंधन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए।
महादेव मंदिर के प्रांगण में आक्रोशित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर बेहद तीखा और चौतरफा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा, “जो लोग कल तक ‘राम नाम’ का नारा लगाकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे, आज उन्हीं के राज में प्रभु श्रीराम के दरबार में चढ़ावे की चोरी हो रही है। यह केवल वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया के अरबों सनातनियों की अटूट आस्था के साथ किया गया इतिहास का सबसे बड़ा विश्वासघात है।”राजमंगल यादव ने आगे कहा कि देश के अत्यंत गरीब, मजदूर, किसान और आम नागरिकों ने अपने पेट को काटकर, अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक रुपया पावन राम मंदिर के निर्माण के लिए इस पवित्र विश्वास के साथ दान किया था कि वहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम का भव्य और पवित्र धाम बनेगा। लेकिन आज वर्तमान सरकार के संरक्षण में बैठे चंद मठाधीशों और भ्रष्ट अधिकारियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। राम मंदिर के धन में धांधली करने वालों का चेहरा बेनकाब हो चुका है और उत्तर प्रदेश की जनता इस अधर्म को कभी माफ नहीं करेगी।भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। जब तक वर्तमान विवादित और दागी ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग नहीं किया जाता, जब तक इसकी जाँच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में तय समय सीमा के भीतर नहीं होती, और जब तक मंदिर प्रबंधन की पूरी कमान हमारे चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों व सम्मानित संतों को नहीं सौंप दी जाती, तब तक मऊ की सड़कों से लेकर लखनऊ और दिल्ली की संसद तक कांग्रेस का यह न्यायप्रिय आंदोलन जारी रहेगा। हम हर सच्चे रामभक्त की आस्था की रक्षा के लिए संकल्पित हैं।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर,उदयप्रताप राय ,कैलास चौहान, मनोज गिहार, शिवाजी कन्नौजिया, हफिजुरहमान ,प्रमोद सिंह ,महेंद्र सोनकर ,अमन गिहार ,फहद क़ादिर ,बंदना पाण्डेय,महक पाण्डेय,जावेद खान, प्रेम शीला ,शैदूरहमान पहलवान ,गुलशन कुमार, राजू फ़ारूक़ी संजय साहु ,संचिता नंन्द ,सुरेश राजभर ,रामविलास मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय रामभक्त उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












