Home मऊ मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेन स्नेचिंग करने वाले 02 शातिर बदमाश...

मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेन स्नेचिंग करने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व लूटी गई सोने की चेन बरामद

मऊ।जनपद में महिलाओ को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मधुबन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने 03 जुलाई की रात करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले 02 शातिर बदमाशों को भैरोपुर बन्धा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई 01 अदद सोने की चेन, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिन्दा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक जिसका नम्बर UP54BC9364 बरामद हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे लूट ,चोरी,माफियाओं,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई है।
मामलें का खुलासा थाना मधुबन में पंजीकृत मु0अ0सं0 0231/2026 से हुआ है। शिकायतकर्ता रीना जायसवाल पत्नी नीरज प्रकाश जायसवाल निवासी दुबारी थाना मधुबन ने 02 जुलाई को तहरीर दी थी कि वह शाम स्कूटी से जा रही थीं। तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश भैरोपुर बन्धा स्थित दुर्गा मंदिर से राजू चौक जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी, जिसके बाद दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीतीश यादव उर्फ मोनू पुत्र मुसाफिर यादव, निवासी सोनबरसा बेलौली, थाना दोहरीघाट, विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर, निवासी महुआबारी, थाना दोहरीघाट के रूप मे हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की 01 चेन जो शिकायतकर्ता रीना जायसवाल से छीनी गई थी। अवैध असलहा  02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, कारतूस 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर और 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
इस मामलें में मु0अ0सं0 234/26 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया। पहले से दर्ज मु0अ0सं0 0231/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बी.एन.एस. में भी इनकी गिरफ्तारी दिखाई गई।
क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता की अगुवाई वाली टीम ने कम समय में इस घटना का अनावरण किया।
0 आरोपियों का आपराधिक इतिहास….
मधुबन। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। नीतीश यादव उर्फ मोनू पर पहले से निम्न मुकदमे दर्ज हैं:
1.  मु0अ0सं0 251/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना गोला, जनपद गोरखपुर।
2.  मु0अ0सं0 0231/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बी.एन.एस. थाना मधुबन, मऊ।
3.  मु0अ0सं0 234/26 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मधुबन, मऊ।
पुलिस को शक है कि यह गिरोह मऊ के अलावा आसपास के जिलों में भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और फेंसर्स की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here