Home मऊ पौधारोपण कर पूर्व सीएम के दीर्घायू होने की किया कामना

पौधारोपण कर पूर्व सीएम के दीर्घायू होने की किया कामना

मऊ। जनपद के दुबारी के अम्बेडकर पुरवा में समाजवादी पार्टी का पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता सुनील कुमार तथा संचालन लालजी  मौर्य ने किया । चौपाल की मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण दोनों समाप्त करना चाहतीं हैं । इसको बचाने के लिए जनता को लामबंद होकर पीडीए महा पंचायत की तैयारी में पिछड़ा वर्ग दलित अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी भारी संख्या में करना होगा। जिस देश में महिलाओं एवं बच्चे शिक्षित हैं वह देश बहुत विकसित है । उन्होंने ने आगें कहा कि जनता जिस तरह से अपनी खेती और बेटी की रखवाली करतीं हैं उसी तरह से मतदाता सुची की रखवाली करनी पड़ेगी तभी बाबा साहब डाक्टर भीमरांव अम्बेडकर का संविधान एवं आरक्षण बचेगा भाजपा सरकार से सावधान रहने की जरूरत है।  नौजवानों को नौकरी मिलेगी और 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगा बेटियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण 33% मिलेगा महंगाई पर ब्रेक लगेगा । कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायू होने की कामना किया।इस अवसर पर मुनीब चौहान, सुरेश यादव ,अमरनाथ मौर्य , इस्रावती देवी, अमला देवी, हीरालाल, आशीष कुमार, त्रिभुवन आर्य, श्रवण कुमार, ललीता विश्वकर्मा ,बरकत आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here