Home मऊ 72 घंटे बाद घाघरा नदी में मिली छोटी बहन की लाश, बड़ी...

72 घंटे बाद घाघरा नदी में मिली छोटी बहन की लाश, बड़ी बहन का मिला पैर एकादशी स्नान के दौरान भाई को बचाने में डूबी थीं दो सगी बहनें, सर्च ऑपरेशन जारी

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव में घाघरा नदी में डूबी दो सगी बहनों के मामले में चौथे दिन शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एनडीआरएफ की टीम ने छोटी बहन प्रतिज्ञा यादव का शव बरामद कर लिया। वहीं बड़ी बहन की तलाश जारी है, सर्च के दौरान उसका एक पैर मिलने की सूचना है।

बतादें कि 24 जून को एकादशी स्नान के दौरान गाजियापुर निवासी रामविलास यादव की दो बेटियां अपने डूबते भाई को बचाने के प्रयास में घाघरा नदी की तेज धारा में बह गई थीं। घटना के बाद से एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च अभियान चला रहा था। शनिवार को शिव स्थान गुलौरा मठिया जनपद बलिया के पास एनडीआरएफ टीम को छोटी बहन प्रतिज्ञा यादव का शव मिला। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ी बहन की तलाश के दौरान एक पैर बरामद हुआ है। हालांकि यह पैर बड़ी बहन का ही है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। प्रशासन ने शेष अवशेषों की खोज के लिए नदी में सर्च अभियान जारी रखा है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। चार दिन से बेटियों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि जब तक बड़ी बहन की पूरी तरह से तलाश नहीं हो जाती, एनडीआरएफ और अन्य टीमें सर्च अभियान जारी रखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here