Home मऊ 92000 की मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

92000 की मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

मऊ। जनपद के थाना की साइबर टीम को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर क्षेत्र से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल कीमत करीब 92,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश, एएसपी व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा अमल में लाई गई। पुलिस टीम ने भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद ली। इस पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया गया। इनमें हैबतपुर निवासी छाया भारती पुत्री रामानन्द की वीवो मोबाइल, कीमत: ₹18,000, नगर पंचायत के वार्ड नंबर -1 उफरौली निवासी अमरजीत मल्ल पुत्र रामबीर मल्ल की वीवो टी2 एक्सप्रेस मोबाइल, कीमत: ₹15,000, छपरौली निवासी नन्दमोहन मल्ल पुत्र त्रिन्दा की रियलमी मोबाइल, कीमत: ₹18,000, नई बस्ती दुबारी निवासी जयप्रकाश पुत्र नन्दलाल की पोको मोबाइल, कीमत 18 हजार, लौवासाथ निवासी अभिषेक यादव पुत्र भगवान की 28 हजार को ओप्पो मोबाइल की बरामदगी के मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया गया। मोबाइल मालिक अपने-अपने कीमती फोन हाथ में लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सफल बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक दीपनरायण, उपनिरीक्षक दिलीप पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार सरोज, कांस्टेबल अजीत कुमार पाल, महिला कांस्टेबल बिन्दु पटेल और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कभी भी आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो बिल्कुल न घबराएं। तुरंत अपने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें या भारत सरकार के आधिकारिक सीईआईआर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक जरूर करवाएं। इससे आपके मोबाइल का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और पुलिस को उसे ट्रेस करने में आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here