मऊ। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के नई बस्ती में सपा महिला प्रकोष्ठ ने पीडीए जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओ को जागरूक करतें हुए कार्यकर्ता ओं ने सपा को मजबूत करने की बल दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एसआईआर फॉर्म भरवाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। सत्ता पक्ष के कथित षड्यंत्रों को बेनकाब करते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा को मतदाता सूची में शामिल करवाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। तथा वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर देख लेना चाहिए, क्यों कि सरकार के इसारे पर फर्जी नाम मतदाता सूची में शामिल हैं उसे कटवाने के लिए फार्म 7 भरकर बीएलओ को दिया जाए। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ने एकजुट होकर अपने अपने बुथो पर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने के लिए संकल्प ले।अपने बच्चों के भविष्य को संवारने और लोकतंत्र की रक्षा तथा डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। सपा की सरकार बनेगी तो महिलाएं, नौजवान, किसान तथा आम जनता खुशहाल होंगी मधुबन क्षेत्र के देवरांचल में टुटी सड़के बनेगी ।इस अवसर पर माधुरी चौहान, शान्ती यादव , भीमल कुशवाहा ,लालसा देबी , पार्वती देवी, सुनीता मौर्य ,शकुंतला देवी ,इंद्रावती देबी आदि रहीं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












