मऊ। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायक कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान ही जीवनदान का माध्यम बनता है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनपद स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दान की गई एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए तथा रक्तदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर एन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












