Home मऊ स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई...

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के प्रभारी सचिव अरुणांजली सिंह ने बताया कि माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्थायी लोक अदालत, मऊ में सदस्य के 01 पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 02 जुलाई 2026 सायं 5:00 बजे तक कर दिया गया है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित 02 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रभारी सचिव ने कहा कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें यथावत प्रभावी रहेंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here