Home मऊ कटान विस्थापितों को दे मालिकाना हक, आम आदमी पार्टी ने डीएम को...

कटान विस्थापितों को दे मालिकाना हक, आम आदमी पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा और जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आनन्द वर्धन से मिलकर दुबारी के बिनटोलिया में सालों पहले आई बाढ़ से विस्थापित हुए सैकड़ों परिवारों को उनके आवासीय पट्टों के कागजात जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा । जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए थे। सालों बीत जाने के बाद भी सरकार और प्रशासन ने उन्हें उनके घरों के मालिकाना हक के कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं। नेताओं और अधिकारियों के खोखले आश्वासनों के बीच न्याय की गुहार लगाते-लगाते कई बुजुर्गों का देहांत भी हो चुका है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। कटान पीड़ित इस डर के साए में जी रहे हैं कि जिस घर में वे रह रहे हैं, उस पर कभी भी बुलडोजर चल सकता है।
कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बिनटोलिया का दौरा कर निवासियों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाने का वादा किया था। इसी क्रम में हुई मुलाकात के बाद जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत संबंधित एसडीएम से बात की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियमसंगत और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर जल्द से जल्द पीड़ितों को आवासीय पट्टे के कागजात मुहैया कराए जाएं। साथ ही, ऐसे सभी विस्थापितों की एक पूरी पत्रावली और सूची जारी करने की बात कही है जिनके पास घरों के कागज नहीं हैं। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने इस मामले में सबको आश्वासन दिया है कि हम लोग इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जयराम यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव, अविनाश, अवधेश, दिलीप मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here