मऊ। जनपद के सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रेम भूषण पाण्डेय मनोनीत सभासद नगर पंचायत मधुबन के नेतृत्व मे जिलाधिकारी व अपरजिलाधिकारी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। जनपद के विभिन्न नगर पंचायतों में हो रहे अनियमितता एवं शासनादेश का खुला उल्लंघन करने , अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा तानाशाही रवैये पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
ज्ञापन के मुख्य मुद्दों मे —
1-सभी निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ मनोनीत सभासदों का नाम अंकित हो
2-जो भी कार्य हो रहे हैं उसका एस्टिमेट उपलब्ध कराया जाए
3-नगर पंचायत की जाँच अधिशासी अधिकारी से न करा कर किसी अन्य अधिकारी से कराया जाए
4-विकास कार्यों से संबंधित जिला की मीटिंग में हमें शामिल किया जाए ज्ञापन देने वालों में सुजीत कनौजिया नगर पंचायत मधुबन . यशवंत उपाध्याय ,शशिकांत , प्रदीप सोनकर,मनीष वर्मा, दीनानाथ सिंह रघुवीर राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न नगर पंचायतों के मनोनीत सभासद उपस्थित रहें।












