Home मऊ महिला चिकित्सालय में 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया...

महिला चिकित्सालय में 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

मऊ। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय मऊ में किया गया, इस कार्यक्रम 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर *कन्या जन्मोत्सव* मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076 के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर हब फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय, सेंटर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय,जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, स्टाफ नर्स, धात्री, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here