Home मऊ जिलाधिकारी ने औद्योगिक पार्क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी...

जिलाधिकारी ने औद्योगिक पार्क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशष

0 औद्योगिक पार्क के विकसित होने से औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित : जिलाधिकारी

मऊ। आनंद वर्धन ने आज परदहां क्षेत्र में पूर्व स्पिनिंग मिल की 84.27 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। औद्योगिक पार्क में लगभग 153021.54 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 139 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पार्क में सरकारी पेट्रोल पंप केंद्र, लॉन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ ग्रीन एरिया, ओपन एरिया, सड़क, एसटीपी, पार्किंग, वेंडिंग जोन, एडमिन भवन तथा विद्युत सब-स्टेशन के लिए भी भूमि निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत, सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक पार्क के विकसित होने से जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here