मऊ प्यार और शादी की जिद में मोबाइल या बिजली के टावर पर चढ़ने की घटनाएं आए दिन सामने आ रहीं है। मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर मे स्थित पूर्वी फाटक के पास अवनीश मौर्य पुत्र संतोष मौर्य शाहपुर गांव निवासी अपने प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज़ होकर हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक समझने को तैयार नही हुआ। जब इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वो मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस अपने हिरासत मे लेकर पुछताछ करने मे जुट गई।यह युवक बीते कुछ दिनों पहले भी अपने प्रेमिका को पाने की जिद्द मे जहरीले प्रदार्थ का सेवन कर चुका है। वही प्रेमिका मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली है। जिसका विवाह तय हो चूका है।












