Home मऊ गायब हुए 63 हजार के 3 मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

गायब हुए 63 हजार के 3 मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

मऊ। जनपद के मधुबन थाना की पुलिस और साइबर टीम ने रविवार को एक सराहनीय कार्य करते हुए क्षेत्र से पूर्व में गुम हुए तीन कीमती मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। साइबर टीम ने भारत सरकार द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया। इसमें कन्हैया निवासी हरियाणवी थाना रामपुर की मधुबन कस्बा से 15 हजार की पोको मोबाइल गायब हो गई थी, अजय यादव निवासी मठिया की 18 हजार की सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल मधुबन कस्बा से गायब हुई थी, सुरेंद्र कुमार निवासी जैतपुर की 30 हजार की वनप्लस मोबाइल पूर्व में गायब हो गई थी। गायब मोबाइलों की सफल बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक दीपनरायण, उपनिरीक्षक दिलीप पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार सरोज, महिला कांस्टेबल बिन्दू पटेल और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here