Home मऊ प्रदेश के टापटेन सूची में आई छात्रा का मानस परिवार ने किया...

प्रदेश के टापटेन सूची में आई छात्रा का मानस परिवार ने किया सम्मान

मऊ। तहसील क्षेत्र के टमठा निवासी प्रतीक्षा पाण्डेय यूपी वोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया । प्रतीक्षा पाण्डेय ने अपने मेधा से मधुबन क्षेत्र सहित जनपद का गौरव बढ़ाया है । प्रतीक्षा पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मानस परिवार मर्यादपुर मधुबन टमठा पहुंचकर प्रतीक्षा पाण्डेय को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।बतादें कि प्रतीक्षा पाण्डेय एक निजी स्कूल के अध्यापक लोकेश पाण्डेय की पुत्री है। यह बचपन से ही प्रखर बुद्धि की है। मेधा को सम्मानित करने वालों में सरपंच अमित मिश्रा, संजय कुमार मिश्र,अमरनाथ चौबे, ओमप्रकाश तिवारी ,सूरज चौबे ,प्रभात दुबे आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here