Home Uncategorized कार्य सरकार में बरती शिथिलता 17 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

कार्य सरकार में बरती शिथिलता 17 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

रिपोर्ट- @ डा. विवेक चौबे

बलिया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस अचानक हुए एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसपी ओमबीर सिंह ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद विभाग में सख्ती बढ़ गई है और पुलिसकर्मियों को अपने कार्य के प्रति अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षक ओमबीर सिंह ने कहां कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here