Home Uncategorized मऊ में महिला पुलिसकर्मी की दफ्तर में बनाई रील वायरल, ‘जब नौकरी...

मऊ में महिला पुलिसकर्मी की दफ्तर में बनाई रील वायरल, ‘जब नौकरी मिलेगी…’ गाने पर वीडियो बना फंसीं

236
0

मऊ।

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का नशा आजकल युवाओं से लेकर सरकारी कर्मचारियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी का सरकारी दफ्तर के भीतर ऑन-ड्यूटी वर्दी में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इन्हें ‘पुलिस वाली दीदी’ कहकर संबोधित कर रहे हैं।मशहूर फिल्मी गाने पर लिप-सिंकिंगवायरल हो रहे इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दफ्तर की कुर्सी पर बैठकर बॉलीवुड फिल्म के गाने— “जब नौकरी मिलेगी तो क्या होगा, बदन पर सूट होगा, पाऊं में बूट होगा…” पर एक्टिंग और लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं।, यूपी पुलिस की सोशल मीडिया नियमावली का खुला उल्लंघनउत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर एक बेहद सख्त सोशल मीडिया पॉलिसी (Social Media Policy) लागू की गई है। इस गाइडलाइन के तहत:ड्यूटी के दौरान, पुलिस स्टेशन, पुलिस लाइन या किसी भी सरकारी कार्यालय के भीतर वर्दी पहनकर वीडियो, रील या फोटो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।कार्यस्थल की गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक है और किसी भी गैर-विभागीय गतिविधि के लिए सरकारी संसाधनों या कार्यालय का उपयोग अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
अब देखना होगा की रील बना रही इन पुलिस पर क्या कार्यवाही होती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here