मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ
के मधुबन-बेल्थरा रोड स्थित फतहपुर मंडाव में पंजाब नेशनल बैंक के समीप रविवार शाम करीब तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी इस्तेयाक अहमद (48) अपने पुत्र आकिब के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मुरारीबारी (29) पुत्र विनोद निवासी ससना बहादुर, थाना उभाव, जनपद बलिया तथा पीछे बैठे बभनियाव निवासी मंटू (28) पुत्र श्रीराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में मुरारी बारी ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










