बलिया । जनपद के गड़वार पुलिस ने सरया निवासी श्रवण कुमार प्रजापति के बैंक खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई ₹38,500 की रकम को त्वरित कार्रवाई करते हुए होल्ड कराया और पूरी धनराशि वापस खाते में दिलाई। पुलिस के इस पहल से पैसा मिलने के बाद श्रवण कुमार प्रजापति ने पुलिस को साधुवाद ज्ञापित किया।









