रिपोर्ट-डा. विवेक चौबे
बलिया । उभाँव थाना क्षेत्र के फरसाटार के पास शनिवार अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया खास गांव निवासी मुकेश कुमार 15 वर्ष पुत्र शिव कुमार पासवान अपनी बाईक पर गांव के अपने दो दोस्तों धीरज पासवान 17 वर्ष पुत्र राजकुमार और लव 16 वर्ष अकालू गुप्ता को लेकर बेल्थरारोड आ रहा था। अभी वह फरसाटार चट्टी तक पहुंचा था कि सामने से आ रही अमूल दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर लाया गया। जहां डाक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल धीरज पासवान और लव गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द, एसआई सुमित त्रिपाठी , एसआई शकील अहमद पुलिस बल के साथ सीएचसी सीयर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है










