Home मऊ मधुबन में खुला हाट एंड कुल की नई शाखा का भव्य शुभारंभ,...

मधुबन में खुला हाट एंड कुल की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, भोजन को छोड़कर खाने-पीने के मिलेंगे सभी खाद्य पदार्थ, हजारों लोगों ने जताया भरोसा

मधुबन, मऊ। मधुबन कस्बा में लोगों के लिए एक नई सौगात मिली है। खुला हाट एंड कुल की नई शाखा का 1 नवंबर को भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान को ग्राहकों के लिए खोल दिया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में मधुबन कस्बा सहित पूरे तहसील क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और इस नए प्रतिष्ठान पर अपना भरोसा जताया।

उद्घाटन के दिन से ही इस प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि मधुबन जैसे कस्बे में इस तरह की आधुनिक और व्यवस्थित दुकान की लंबे समय से जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है।

इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां भोजन को छोड़कर खाने और पीने के लगभग सभी खाद्य पदार्थ एक ही जगह पर मिलेंगे। यहां ग्राहकों को नमकीन, बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक, जूस, आइसक्रीम, दूध से बने उत्पाद, सूखे मेवे, फास्ट फूड, मिठाई पैक्ड खाद्य पदार्थ मिलेंगे।

संचालकों का कहना है कि यहां मिलने वाला हर सामान अच्छी क्वालिटी का और सही दाम पर मिलेगा। ग्राहकों को अब गुणवत्तापूर्ण सामानों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यहां उनकी पसंद का सामान उपलब्ध रहेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, डॉक्टरों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, डॉ. कैलाश मौर्य, डॉ. रामायन यादव, डॉ. उमेश गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, राधेश्याम सिंह,  अश्विनी कुमार मल्ल, रत्निल पाण्डेय, मोनू जायसवाल, मनीष यादव, राहुल दीक्षित, नीतीश तिवारी, जितेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कहा कि मधुबन में इस तरह के प्रतिष्ठान के खुलने से लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

शुभारंभ के मौके पर आए लोगों ने कहा कि खुला हाट एंड कुल पहले से ही अपनी गुणवत्ता और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। इसलिए इसकी नई शाखा पर लोगों को पूरा भरोसा है। संचालकों ने भी ग्राहकों को आश्वासन दिया कि यहां कभी भी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और हर सामान उचित मूल्य पर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत किया गया। देर शाम तक लोग इस नए प्रतिष्ठान को देखने और खरीदारी करने के लिए आते रहे। स्थानीय लोगों में इस नई शाखा के खुलने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here