Home मऊ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस ने मुखबिर...

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटघराशंकर मोड़ के पास से दबोचा

मऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को मधुबन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अहमद उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक के अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग कर रही थी। जानकारी के अनुसार मंगवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनिरीक्षक दीप नारायण कुमार अपने हमराह संदीप यादव, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक यादव और पंकज यादव के साथ मधुबन कस्बा स्थित दुबारी मोड़ पर चेकिंग के लिए जुटे रहे। इसी बीच वांछित गैंगस्टर कै सम्बन्ध में पुलिस को सूचना मिली। मुखबिर की निशानदेही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कटघराशंकर मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त को घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अहम्मद उर्फ पिन्टू पुत्र अब्बास के रूप में हुई है, जो लखनी मुबारकपुर, थाना का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में मुकदमा अपराध संख्या 300/26 के तहत धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कामयाबी से अपराधियों में हड़कंप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here