Home मऊ 11 सितंबर को मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में जुटेगी बीएसएस परशुराम सेना

11 सितंबर को मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में जुटेगी बीएसएस परशुराम सेना

0 जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर होगा कार्यक्रम

मऊ । बीएसएस परशुराम सेना की ओर से आगामी 11 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में संगठन की ओर से जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा यूजीसी (UGC) को लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने अभियान के लिए “आरक्षण भगाओ, देश बचाओ”, “जातिगत आरक्षण खत्म करो, आर्थिक आधार पर आरक्षण दो” और “यूजीसी रोलबैक करो” जैसे नारे दिए हैं।
बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन सामाजिक समानता और सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि 11 सितंबर को सुबह 11 बजे मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here