Home मऊ मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। जनपद में लूट, चोरी, माफियाओं और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र व भ्रमण पर थी। सूचना पर पुलिस अभियुक्तों के घर ग्राम चिउतापुर, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया में दबिश दी। तीनों को एक बारगी दबिश देकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में ले लिया ।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मिथिलेश कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष, दिलीप कुमार पुत्र शंकर प्रसाद निवासी चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष,
शैलेश पुत्र सुरेंद्र निवासी चिउतापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रिमांड हेतु भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी कुछ नहीं रही।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, कांस्टेबल इंद्रेश यादव, रिक्रूट कांस्टेबल राज कुमार, रिक्रूट महिला कांस्टेबल ममता यादव, अपराध निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार रहे।
सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी वांछित अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here