Home मऊ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का...

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण

0 ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं वेयरहाउस की सुरक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने वेयरहाउस परिसर एवं उसके आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर में अनावश्यक वस्तुओं, कूड़े-कचरे अथवा ऐसे किसी भी सामान का जमाव न होने दिया जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर की स्वच्छता एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहें तथा निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। कैमरों की नियमित जांच एवं आवश्यकतानुसार तकनीकी रख-रखाव भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट अत्यंत महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री है, इसलिए इनके सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here