Home मऊ प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न

मऊ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के प्रातःकालीन सत्र के मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रहे, जबकि सायंकालीन सत्र के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वाराणसी मंडल ने आगरा मंडल को 4-0, बरेली मंडल ने लखनऊ मंडल को 4-1, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-1 तथा गोरखपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
समारोह का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here