मऊ। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज थाना घोसी में जनसुनवाई की तथा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ सुनते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Home मऊ थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं,भूमि विवादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...












