Home मऊ रोडवेज बस संचालन होने से खुशी

रोडवेज बस संचालन होने से खुशी

मऊ। जनपद के रतनपुरा ब्लाक के ग्राम छिछोर से जिला मुख्यालय मऊ तक रोडवेज बस का शुभारंभ हुआ। छिछोर चौराहे पर गुड्डू मिश्रा व रजनीश बाबा ने पूजन कर मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने बस के चालक व कंडक्टर को माला पहनाकर बस का संचालन किया। इस बस के संचालन से क्षेत्र के नागरिकों में बड़ी खुशी है। उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । क्योंकि इस पिछड़े क्षेत्र में बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों को कचहरी- अस्पताल- बच्चों के पढ़ाई-लिखाई-सामान लाने तथा बाहर सुगमता से यात्रा करने का साधन मिल गया। यह बस सुबह 7:00 बजे छिछोर से चलकर सेमराजपुर -बिलौझा- मानिकपुर -मऊ कुबेर- हलधरपुर -पहसा होकर मऊ रोडवेज बस स्टेशन तक जाएगी और शाम को मऊ रोडवेज बस से 5:00 बजे चलकर छिछोर पहुंचेगी।
इस अवसर पर भाजपा पूर्वमंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोहराई, रमेश गुप्ता, कुंदन मौर्य प्रधान प्रतिनिधि, हरिंदर चौहान, ओम प्रकाश सिंह , जोगिंदर सिंह,अरुणेश सिंह, पिंटूमौर्य, श्याम बहादुर चौहान, नागेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, रोडवेज विभाग के धीरेंद्र सिंह, रामप्रवेश सहित क्षेत्रके सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। बस के चालक अवनीश तथा कडंक्टर अजीतसिंह का स्वागत जय श्री राम के साथ सब नेकिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here