मऊ ।जनपद के जिला अस्पताल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने मां और बेटी को भर्ती कराया जहां चिकित्सकों बेटी को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल मां उपचार जारी है।बताया जाता है कि अंजली चौहान पुत्री दीपक चौहान 17 वर्ष निवासी महिपालपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6 बजे अपनी मां राजकुमारी 45 वर्ष के साथ अपने गांव के खेत में धान रोपाई कर रही थी अचानक आकाशीय बिजली तड़कने कड़कने के साथ मां बेटी के उपर जा गिरी जब आस पास के स्थानीय लोगों ने मऊ जिला अस्पताल करीब होने के वजह से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ मुकेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बेटी को मृत घोषित कर दिया और मां का उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना सरायलखंसी को दिया इस मामले में जब सरायलखंसी थाना प्रभारी घनश्याम यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली का एक मामला प्रकाश में आया जिसमें मां घायल है और पुत्री की मौत हो गई है जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा












