Home मऊ बच्चों के विवाद में मारपीट17 घायल

बच्चों के विवाद में मारपीट17 घायल

मऊ। जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह में मंगलवार को बच्चों के विवाद में दो पक्ष के बीच जम कर खूनी संघर्ष हुआ। जम कर लाठी डंडे चले। जिसमें कई को गंभीर चोटें आयी। इस घटना में कुल 17 लोग घायल हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
घायलों में एक पक्ष से
मालक पुत्र राजेंद्र उम्र 25 वर्ष, रेखा पत्नी हरिंदर उम्र 30 वर्ष,
दिनेश पुत्र राजेंद्र उम्र 24 वर्ष, हरिंदर पुत्र नगीना उम्र 40 वर्ष,
राजेंद्र पुत्र सवखी की उम्र 50 वर्ष, पूजा पुत्री राजेंद्र उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बेचू पुत्र रामदेव उम्र 65 वर्ष, अजय कुमार पुत्र बेचू उम्र 22 वर्ष, काजल पुत्री बेचू उम्र 17 वर्ष, पूनम पत्नी की सनकी उम्र 30 वर्ष,
इंद्रावती पत्नी बेचू उम्र 60 वर्ष, संगम पुत्र बेचू उम्र 22 वर्ष, सुमन पुत्री बेचू उम्र 20, पिंकू पुत्र बेचू 28 वर्ष शामिल हैं।
सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मालक, हरिंदर, राजेंद्र, दिनेश, पिंकू पूनम, इंद्रावती और बेचू 9 लोगों जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि विवाद बगीचे में खेल रहे एक छोटे बच्चे को बाइक से हल्की टक्कर लग जाने के बाद शुरू हुआ। पहले तो राजेंद्र एवं बेचू दोनों के परिवार के बीच गाली गलौज शुरू हुआ और फिर यह विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष से राजेंद्र का आरोप है कि बाइक चालक युवक ने बच्ची को टक्कर मारी और घर की महिलाओं के विरोध करने पर उन्हें भी डंडे से मारा। वहीं दूसरे पक्ष बेचू का कहना है कि उनका लड़का बाइक से जा रहा था इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर उसे पकड़ कर बुरी तरह मारा पीटा गया।
फिलहाल मधुबन पुलिस द्वारा दोनों पक्ष के सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here