Home मऊ जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया गया बाह्य निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया गया बाह्य निरीक्षण

0 भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार वेयर हाउस को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश।

मऊ। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन द्वारा निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रवेश द्वार पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशील सामग्री हैं, अतः उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वेयरहाउस के बाहरी परिसर, सुरक्षा में तैनात कार्मिकों तथा अन्य व्यवस्थाओं की सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जो भी दिशा निर्देश हैं उसका अनुपालन करते हुए वेयर हाउस को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी दीपक सिंह संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here