संवाददाता: मनोज कुमार मौर्य
मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शत्रुघ्न मौर्य स्मारक शिक्षण संस्थान कोइरियापार में शनिवार को बच्चों द्वारा एक आकर्षक मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में विद्यालय के सभी बच्चों और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, प्रबंधन क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना था।
मेले में बच्चों ने अलग-अलग स्टॉल लगाए थे। किसी स्टॉल पर चाट-पकौड़ी, तो किसी पर खिलौने, किताबें, पेंटिंग और हस्तनिर्मित वस्तुएं सजाई गई थीं। बच्चों ने दुकानदार बनकर सामान बेचा और ग्राहकों से मोल-भाव भी किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक काफी खुश नजर आए।
इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से खरीदारी भी की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के हरिनाथ गोंड, अजय राजभर, सुनील मौर्य, शैलेश मौर्य, अमित मौर्य सहित अध्यापिकागण मीनावती देवी, संध्या मौर्य, देवंती चौहान, गुलिस्ता, सपना आदि मौजूद रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन का ज्ञान भी आता है। बच्चे आत्मनिर्भर बनना सीखते हैं। उन्होंने मेले में भाग लेने वाले सभी बच्चों और सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












