Home मऊ जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण,पारदर्शिता...

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण,पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के दिए निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को निर्देशित किया कि एफएलसी का कार्य पूरी सावधानी, सतर्कता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी की संपूर्ण प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझने तथा उसके विभिन्न चरणों से भली-भांति अवगत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया को लेकर सभी संबंधित पक्षों की स्पष्ट समझ एवं सहभागिता से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी कार्य के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here