Home मऊ चौपाल में गरजे विधायक मधुबन रामविलास चौहान, कहां मेरे रहतें आप लोगों...

चौपाल में गरजे विधायक मधुबन रामविलास चौहान, कहां मेरे रहतें आप लोगों के हक नहीं मारा जाएगा

मधुबन.,मऊ। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामविलास चौहान रहे। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आपके साथ है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिला है, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है। पहले की सरकारों में योजनाएं सिर्फ कागजों पर रहती थीं, लेकिन आज धरातल पर दिखाई दे रही हैं।मेरे द्वारा मधुबन विधानसभा के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। नेमडाड़ सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। कई नवीन प्रमुख सड़कों के कार्य किये जा रहें है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी ।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क, नाली, बिजली और पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और निस्तारण करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिवाकर मिश्रा, राकेश मिश्रा, राजीव चौहान, अशोक गुप्ता, अमित मिश्रा, आशीष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Profile

पवन कुमार पाण्डेय
पवन कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here