मऊ। मधुबन क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर है। राजी लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा ने आम जनमानस को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। हॉस्पिटल में एमडी, सर्जन और अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श फीस मात्र 10 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही जांचों के दामों में भी भारी कटौती की गई है।
डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि फीस अधिक होने के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बड़े और अनुभवी डॉक्टरों से अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। पैसे के अभाव में वे बीमारी को बढ़ने देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों से एमडी फिजिशियन, सर्जन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की फीस के रूप में केवल 10 रुपये लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि सेवा करना है। गांधी जयंती के अवसर पर हम यह सेवा कार्य शुरू कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। आम आदमी भी आसानी से बड़े डॉक्टर से मिलकर अपना उपचार करा सकेगा।
केवल डॉक्टर की फीस ही नहीं, बल्कि हॉस्पिटल में महंगी जांचों के दामों में भी भारी छूट दी गई है। पहले जहां निजी अस्पतालों में जांचों के लिए भारी-भरकम रकम वसूली जाती थी, वहीं राजी लाइफ हॉस्पिटल में अब -एक्स-रे (X-Ray) – मात्र 100 रुपये में,
,ईसीजी (ECG) – मात्र 100 रुपये में,
अल्ट्रासाउंड – मात्र 350 रुपये में ।
किया जाएगा। डायरेक्टर ने बताया कि यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध रहेगी। इससे गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी।
हॉस्पिटल के इस फैसले के बाद से पूरे मधुबन क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि आज के महंगाई के दौर में जब हर जगह लूट मची है, ऐसे में अनिल विश्वकर्मा ने जो कदम उठाया है, वह वास्तव में मानवता की मिसाल है। अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी 10 रुपये में विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ले सकेगा और सस्ते में जांच करा सकेगा।
समाजसेवियों ने भी कहा कि यदि सभी निजी अस्पताल इसी तरह जनसेवा की भावना से काम करें तो स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर नहीं रहेंगी।
राजी लाइफ हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह छूट नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












